1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओपी राजभर ने शिवपाल यादव ने साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

ओपी राजभर ने शिवपाल यादव ने साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर रविवार नोएडा दौरे पर थे। ओपी राजभर नोएडा में सपा और शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में रामपुर,खतौली में सुभासपा लड़ रही है। ओपी राजभर ने उपचुनाव और नगर निगम के चुनाव को लेकर भी हुंकार भरी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर सोमवार नोएडा दौरे पर थे। ओपी राजभर नोएडा में सपा और शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में रामपुर,खतौली में सुभासपा लड़ रही है। ओपी राजभर ने उपचुनाव और नगर निगम के चुनाव को लेकर भी हुंकार भरी।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

यूपी उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। कई प्रत्यशियों के पर्चे निरस्त होने के बाद अब चुनाव बहुत दिलचस्प हो गया है।

मैनपुरी उपचुनाव में सुभासपा प्रत्याशी समेत 7 लोगों का पर्चा खारिज हुआ है। मैनपुरी से राजभर ने रमाकांत कश्यप को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन जांच के दौरान उनका पर्चा खारिज हो गया था।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने सोमवार नोएडा में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा । ओपी राजभर ने कहा कि रामपुर,खतौली में सुभासपा लड़ रही है, नगर निगम से लेकर लोकसभा जीतेंगे। शिवपाल यादव पर हमला बोलते हुए ओपी राजभर ने कहा कि शिवपाल गाड़ी पर अपनी पार्टी का झंडा लगाकर चल रहे हैं, उसके बाद भी शिवपाल कहते हैं परिवार एक।

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com