Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, सभी ट्रेनें रद्द

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, सभी ट्रेनें रद्द

हिमाचल के कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हो गया। जिससे शिमला से कालका जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

By Rajni 

Updated Date

शिमला। हिमाचल के कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हो गया। जिससे शिमला से कालका जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक को बहाल करने का कार्य चल रहा है।

पढ़ें :- हरियाणाः दीपेंद्र हुड्डा के स्वागत को हांसी से रोहतक तक हर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने बांटे लड्डू

जानकारी के अनुसार कोटी, जाबली, सनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, बड़ोग समेत शोघी रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आया है। वहीं कई जगह रेलवे ट्रैक पर पेड़ भी गिरे हैं। जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन के माध्यम से अंबाला मंडल के अधिकारियों को दी गई है। इसके बाद अधिकतर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक को बहाल करने का कार्य चल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com