मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

मानसून आते ही पहाड़ों में गिरा 10 डिग्री तक तापमान

Rajni

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहाड़ों में लगातार बारिश और घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।

mansoon
शेयर करें

भीमताल। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहाड़ों में लगातार बारिश और घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। बारिश से पर्वतीय इलाकों में सुबह और शाम हल्की ठंड बढ़ गई है। तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिल रही है।

पिछले एक सप्ताह में तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट आ गई है। सप्ताह भर पहले भवाली के तापमान में 28 से 30 डिग्री तक रिकार्ड किया गया था। जबकि शुक्रवार को भवाली का तापमान गिर कर 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शुक्रवार तड़के भवाली, रामगढ़,भीमताल आदि इलाकों में सुबह से बारिश होती रही। दोपहर के समय धूप छांव का खेल जारी रहा। जबकि शाम के वक्त भवाली, रामगढ़ आदि इलाकों में घना कोहरा और हल्की बारिश हुई।

शेयर करें