मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

गोल्डी बरार के नाम पर निजी चिकित्सक से मांगी 20 लाख रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी

Rajni

उत्तराखंड के लक्सर जिले के शेखपुरी गांव निवासी एक निजी चिकित्सक त्रिलोक सिंह से मोस्ट वांटेड गोल्डी बरार के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

victim
शेयर करें

लक्सर। उत्तराखंड के  लक्सर जिले के शेखपुरी गांव निवासी एक निजी चिकित्सक त्रिलोक सिंह से मोस्ट वांटेड गोल्डी बरार के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

खानपुर थाना पुलिस ने गोल्डी बरार पर रंगदारी मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेखपुरी गांव निवासी त्रिलोक सिंह ने खानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वो गोवर्धनपुर गांव में हॉस्पिटल एवं मेडिकल स्टोर का संचालन करता है।

बीते 27 जून को उसके पास एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने उसे अपना नाम गोल्डी बरार बताया और उससे 20 लाख रुपए देने की मांग की। रुपए ना देने पर उसे और उसके परिवार को सिद्धू मूसे वाले की तरह जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने के बाद से वह और उसका परिवार भयभीत है।

खानपुर थाना पुलिस ने गोल्डी बरार पर रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर के सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम से 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी गोल्डी बरार के नाम से गोरधनपुर निवासी एक आढ़त कारोबारी से भी रंगदारी मांगी गई थीं। हाल ही में हरिद्वार के भी कारोबारी से गोल्डी बरार के गुर्गे लॉर्ंस विश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगी गई थी।

शेयर करें