1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer: यूपी में 6 आईपीएस अफसरों के तबादले, छह आईपीएस अफसरों को नई तैनाती

UP IPS Transfer: यूपी में 6 आईपीएस अफसरों के तबादले, छह आईपीएस अफसरों को नई तैनाती

यूपी में बुधवार को छह आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। दो जिलों पीलीभीत और चित्रकूट के पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

यूपी में बुधवार को छह आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। दो जिलों पीलीभीत और चित्रकूट के पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए हैं। आईपीएस अतुल शर्मा एसपी चित्रकूट को पीलीभीत का नया एसपी बनाया गया जबकि आईपीएस वृंदा शुक्ला को चित्रकूट की नई पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

पढ़ें :- नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है : CM योगी

आईपीएस आकाश कुलहरी डीआईजी फायर सर्विस से अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रयागराज बने।

आईपीएस जुगल किशोर डीआईजी टेलीकॉम से डीआईजी फायर सर्विस बनाए गए। आईपीएस दिनेश कुमार पी को एसपी पीलीभीत से डीसीपी गाजियाबाद बनाया गया। आईपीएस अष्टभुजा प्रसाद सिंह एसपी जीआरपी प्रयागराज बनाए गए हैं।

आइपीएस आकाश कुलहर‍ि को पुल‍ि‍स उपमहान‍िरीक्षक फायर सर्व‍िस मुख्यालय लखनऊ से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज में नवीन तैनाती दी गई है। आईपीएस जुगल किशोर को पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार विभाग लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। आईपीएस दिनेश कुमार पी को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से पुलिस उपायुक्त/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नर गाजियाबाद में नवीन तैनाती दी गई है।

पढ़ें :- बांदा-बहराइच हाईवे का 50 प्रतिशत कार्य पूरा, बुंदेलखण्ड के विकास को नई रफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com