मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Israel: यरुशलम के एक पूजा स्थल में गोलीबारी, पुलिस ने बताया आतंकी हमला, 7की मौत, 10 घायल

इंडिया वॉइस

इजरायल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके में एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना सामने आई. इस गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है.

शेयर करें

Israel:पूर्वी यरूशलम स्थित एक यहूदी उपासना स्थल के पास शुक्रवार रात एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की. इस घटना में मरने वालों की संख्या सात हो गई है. इजराइली पुलिस और बचाव सेवा ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि हमलावर को भी मार गिराया गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि हमले में 10 लोगों के घायल होने की भी सूचना है. आपातकालीन सेवा ने कहा कि घायलों का उपचार किया जा रहा है.

गोलीबारी एक आतंकवादी हमला: पुलिस

यह हमला फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में इस्राइली सैनिकों द्वारा 10 लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद हुआ है. पुलिस का कहना है कि यह गोलीबारी एक ‘आतंकवादी हमला’ है. उन्होंने कहा कि गोलीबारी शुक्रवार शाम को पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से में हुई.

इजराइल-फलस्तीन में तनातनी बढ़ी

इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने शुक्रवार को संकेत दिया कि यदि फलस्तीनी आतंकवादी समूहों ने रॉकेट हमलों को रोक दिया तो सेना अपने हवाई हमले बंद कर देगी. दोनों पक्षों के आक्रामक तेवरों को देखते हुए स्थिति के और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है. गाजा क्षेत्र में फलस्तीनी लड़ाकों द्वारा रॉकेट हमलों और इजराइल की तरफ से जवाबी हवाई हमलों के बाद यरुशलम में शुक्रवार की सुबह लोग इस आशंका से सहमे दिखाई दिए कि अब आगे क्या होगा. इजराइली रक्षा मंत्री ने सेना को गाजा पट्टी में यदि आवश्यक हो तो नए हमलों की तैयारी करने का निर्देश दिया.

बता दें कि जेनिन के उत्तरी वेस्ट बैंक शहर में गुरुवार को इस्राइली सेना और बंदूकधारियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ था. इस कार्रवाई में एक बुजुर्ग महिला सहित नौ फिलिस्तीनियों को इस्राइली बलों द्वारा मार दिया गया था. इन झड़पों में किसी भी इस्राइली सैनिक को चोट नहीं आई थी.

शेयर करें