मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
दिल्ली

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा, अब किसकी लगेगी लॉटरी? दिल्ली के नए मंत्री की रेस में 4 नाम

इंडिया वॉइस

शपथ विवाद के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.अब दिल्ली का नया मंत्री कौन बनेगा, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. फिलहाल 4 नाम सामने आए हैं.

arvind kejriwal and sisodia revenue court
शेयर करें

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. बीते दिनों उन्हें एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया था, जहां लोगों ने हिंदू-देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी. इसको लेकर भाजपा ‘आप’ सरकार पर हमलावर थी.

शपथ विवाद के बाद अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से लेकर गुजरात तक विरोध का सामना करना पड़ रहा था.। ऐसे में राजेंद्र पाल गौतम ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया. पाल के पास समाज कल्याण मंत्रालय के अलावा एससी एसटी, महिला और बाल विकास, सहकारी समितियां और गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी थी.

सूत्रों की मानें तो शपथ दिलाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री राजेंद्र पाल गौतम से नाराज चल रहे थे. इससे पहले भी आंगनबाड़ी कर्मियों के हड़ताल को लेकर केजरीवाल उनसे नाराज थे. शायद यही वजह थी कि उनके यह मंत्रालय उनसे लेकर कैलाश गहलोत को दे दिया गया था. उस समय भी उन्हें हटाने की चर्चा चल रही थी.

अब कौन बनेगा मंत्री?

राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारे में नए चेहरों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि सरकार किसी दलित युवा चेहरे को जगह दे सकती है. जो नाम चर्चा में हैं उनमें मंगोलपुरी से राखी बिड़लान, करोल बाग से विशेष रवि, कोंडली से विधायक कुलदीप और अंबेडकर नगर से अजय दत्त शामिल हैं. हालांकि पार्टी की ओर से फिलहाल कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है.

राजेंद्र पाल गौतम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कहा कि उस कार्यक्रम के बाद से मैं देख रहा हूं कि भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मेरी पार्टी को निशाना बना रही है. गौतम ने कहा, भाजपा को बाबा साहेब के इन 22 प्रतिज्ञाओं से आपत्ति है. जिसका प्रयोग करके भाजपा गंदी राजनीति कर रही है. जिससे आहत होकर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं.

भाजपा बोली- कानूनी कार्रवाई भी हो

भाजपा बोली, दबाव में लिया गया इस्तीफा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दावा किया है कि भाजपा के दबाव के कारण दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इस्तीफा देना पड़ा है. बिधूड़ी ने कहा कि सिर्फ इस्तीफा ही काफी नहीं है, बल्कि हिंदू देवी-देवताओं की निंदा किए जाने के कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए और उन्हें पार्टी से भी निकाला जाना चाहिए.

शेयर करें