मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

राजघराने से ताल्लुक रखती हैं अदिति राव हैदरी, 21 साल की उम्र में इस एक्टर से कर ली थी शादी

इंडिया वॉइस

28 अक्टूबर 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. साल 2006 से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अदिति असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं और शान-ओ-शौकत से रहना पसंद करती हैं.

शेयर करें

28 अक्टूबर 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी एक शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं. रियल लाइफ की तरह उन्होंने कई फिल्मों में भी रील राजकुमारी का किरदार अदा किया है.

अदिति का जन्म हैदराबाद में साल 1985 में हुआ था. वह राजघराने से ताल्लुक रखती हैं. उनके परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. वहीं, उनके चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी भी असम के राज्यपाल रह चुके हैं. आदिति की मां भी राजघराने की थीं. उनके नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे.

इतना ही नहीं, अदिति असम के पूर्व गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की ग्रैंड भतीजी भी हैं. कई फिल्मों में उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.रिपोर्ट्स की मानें तो, अदिति को बेहद कम उम्र में ही प्यार हो गया था. 17 साल की उम्र में उन्हें एक्टर सत्यदीप मिश्रा से प्यार हो गया था.इसके चार साल के बाद 2007 में दोनों ने शादी भी कर ली थी. शादी की बात उन्होंने पब्लिक में नहीं आने दी और बाद में ‘दिल्ली 6’ से बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि 2006 में ही उन्होंने एक्टिंग में अपना डेब्यू मलयालम फिल्म से ही कर लिया था. अदिति रिश्ते में आमिर की साली लगती थीं.वह किरण राव की ममेरी बहन हैं. फिल्मी करियर की बात करें तो अदिति अब तक रॉकस्टार, मर्डर 3, बॉस, खूबसूरत, वजीर और फितूर जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

शेयर करें