मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

25 दिन पहले नैनीताल घूमने गए आगरा के दवा व्यापारी अब तक नहीं लौटे परिवार सहित घर, जानें क्या है मामला

Rajni

यूपी के आगरा के एक दवा व्यापारी पूरे परिवार समेत लापता हो गए हैं। वह 15 अप्रैल को नैनीताल घूमने के लिए परिवार सहित आगरा स्थित घर से निकले थे।

pariwar
शेयर करें

आगरा। यूपी के आगरा के एक दवा व्यापारी पूरे परिवार समेत लापता हो गए हैं। वह 15 अप्रैल को नैनीताल घूमने के लिए परिवार सहित आगरा स्थित घर से निकले थे। लापता लोगों में पति, पत्नी, बेटी, बेटा, बहू और एक साल का पोता शामिल है। परिवार की अंतिम लोकेशन 24 अप्रैल को जयपुर में मिली थी।

23 अप्रैल तक घर आने का था प्लान

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कमला नगर निवासी दवा व्यापारी वर्तमान में आगरा के थाना ट्रांसयमुना के श्रीनगर कॉलोनी में रह रहे हैं। 15 अप्रैल को 50 साल के दवा व्यापारी राजेश शर्मा, पत्नी सीमा शर्मा, बेटी काव्या वशिष्ठ, बेटे अभिषेक वशिष्ठ, बहू उषा वशिष्ठ और एक वर्षीय पोता विनायक के साथ आगरा से नैनीताल घूमने गए थे। उन्होंने जाने के दौरान 23 अप्रैल तक घर वापस आने की बात कही थी। लेकिन अभी तक नहीं लौटे हैं।

बरेली में होने की कही बात, फिर लोकेशन जयपुर कैसे?

राजेश शर्मा के भाई फिरोजाबाद निवासी रमाकांत शर्मा ने थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि भाई और उनके परिजनों से 23 अप्रैल के बाद बात नहीं हुई। 23 अप्रैल की शाम को करीब साढ़े सात बजे भतीजे अभिषेक से बात हुई थी।

उन्होंने बताया था कि वो लोग बरेली में हैं, देर रात तक आगरा पहुंच जाएंगे। लेकिन वे नहीं आए, उनसे कोई संपर्क भी नहीं हुआ। 24 अप्रैल को उनकी लॉकेशन जयपुर में मिली। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

वहीं, नैनीताल के एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि अभी तक इस प्रकार की कोई जानकारी नैनीताल पुलिस को नहीं है। फिलहाल, अगर स्थानीय पुलिस या परिवार की ओर से नैनीताल पुलिस से संपर्क किया जाता है तो नैनीताल पुलिस हरसंभव मदद करेगी।

शेयर करें