मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

समाजवादी की सरकार बनी तो मिलेंगी लाखों नौकरियां : अखिलेश यादव

इंडिया वॉइस

तीसरे चरण के मतदान से पहले कानपुर देहात पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। जनता से कहा हमारी सरकार बनी तो मिलेंगी लाखों नौकरियां।

शेयर करें

कानपुर देहात, 16 फरवरी। 20 फरवरी को तीसरे चरण के मतदान से पहले बचे हुए दिनों में राजनैतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। कानपुर देहात के अकबरपुर माती मैदान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहुंचकर जनता और प्रत्याशियों में जोश भरा। साथ ही मंच से बीजेपी पर भी कटाक्ष किया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री जो गर्मी निकालने की बात कर रहे थे। समाजवादी सरकार जब बनेगी तो हम नौकरी निकालने का काम करेंगे, तो अखिल यादव ने जनता से कहा कि हमने पहले चरण में जनता के सामने संकल्प लिया था कि इन बीजेपी के लोगों को हटाओ और बीजेपी हटाओ, तो अखिलेश ने जनता से कहा कि जिन्होंने किसानों की जान ले ली। अखिलेश ने बोला कि इस सरकार में खाद महंगी, पेट्रोल महंगा, डीजल महंगा महंगाई तीन गुनी हो गई और जो बिजली का बिल आता होगा तो उसे देखकर आपको करंट लगता होगा।

अखिलेश ने लखीमपुर कांड के आरोपी टेनी के पुत्र ने पर निशाना साधा कहा कि जिसने किसानों को कुचला, किसानों की जान ली उसको जमानत मिल गई, लेकिन जमानत उसको वहां मिल गई जनता की अदालत में जमानत नहीं मिली है। अखिलेश ने कानपुर देहात में मंच से बीजेपी को निशाने पर लेते हुए अपनी जीत का भी जिक्र किया और कहा कि 10 मार्च को सब साफ हो जाएगा।

शेयर करें