मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

अमित शाह कल करेंगे भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मानकचार पहुंच कर भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा करेंगे। यहां पहुंचकर केंद्रीय मंत्री बीएसएफ के जवानों से बातचीत करेंगे।

AMIT SHAH
शेयर करें

गुवाहाटी, 08 मई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 09 मई को दक्षिण सालमारा-मानकचार जिला में भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे मानकचार पहुंच कर सीमा का दौरा करेंगे। वह मानकचार के असम-मेघालय सीमा पर कामाख्याबारी में स्थित बीएसएफ शिविर में बीएसएफ के आला अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

शाह के दौरे के मद्देनजर मानकचार शहर को सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। कामाख्याबाड़ी में हेलीपैड, मानकचार के बंगलों के साथ-साथ विभिन्न सड़कों और रास्तों को दुरुस्त किया गया है। पुलिस, बीएसएफ और गृह विभाग के प्रभारी विभिन्न शीर्ष अधिकारी मानकचार पहुंच चुके हैं। अमित शाह के मानकचार दौरे से स्थानीय लोग खुश हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह असम के दौरे पर आज रात गुवाहाटी पहुंचेंगे। शाह 10 मई को भाजपा नीत गठबंधन सरकार की पहली वर्षगांठ पर होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। असम पुलिस की 25 वर्ष की बेहतर सेवा के लिए राष्ट्रपति के हाथों प्रेसिडेंट कलर्स अवार्ड मिलने की खुशी में गुवाहाटी के खानापाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भी अमित शाह शिरकत करेंगे।

शेयर करें