मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

आम्रपाली का रिक्शावाला लुक हुआ वायरल, फैंस ने दिया रिएक्शन

इंडिया वॉइस

आम्रपाली दुबे की दर्जनों अपकमिंग फिल्मों में से एक फिल्म विद्या का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आम्रपाली ने इस फिल्म के पोस्टर के जरिए इस फिल्म में उनके फर्स्ट लुक की झलकी दिखाई है। आम्रपाली को इस नॉन ग्लैमरस लुक में देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं लेकिन फैंस उनके इस अवतार पर भी प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

शेयर करें

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है उनकी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी है उनके लुक को काफी पसंद करते हैं और उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं , सोशल मीडिया पर उनका बोल्ड अंदाज काफी वायरल होता रहता है सोशल मीडिया पर उनका वायरल हो रहा है। ये लुक उनके किसी बोल्ड या ग्लैमरस फोटोशूट से नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म का है। इस साल आम्रपाली की कई फिल्में रिलीज के तैयार है इनमें से उनकी एक फिल्म ‘विद्या’ भी है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म में अपने इस लुक को लेकर आम्रपाली भोजपुरी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali ? (@aamrapali1101)

आम्रपाली दुबे की दर्जनों अपकमिंग फिल्मों में से एक फिल्म विद्या का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आम्रपाली ने इस फिल्म के पोस्टर के जरिए इस फिल्म में उनके फर्स्ट लुक की झलकी दिखाई है। आम्रपाली को इस नॉन ग्लैमरस लुक में देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं लेकिन फैंस उनके इस अवतार पर भी प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। आम्रपाली दुबे की ये फिल्म महिला सशक्तिकरण पर बेस्ड है। फिल्म में उन्हें एक गरीब घर की लड़की होते हुए भी अपने दम पर जिंदगी जीने का साहस रखने वाली लड़की के रूप में दिखाया गया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में चाहे ही बोल्ड कंसेप्ट पर बनने वाली फिल्मों को दबदबा रहा हो लेकिन अब इस इंडस्ट्री में फिल्म के प्लॉट को लेकर एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। रॉमकॉम, इरॉटिक फिल्मों के अलावा इस इंडस्ट्री में भी अब गंभीर विषयों पर फिल्में बनाने का सिलसिला शुरू हुआ।

इंडस्ट्री फैंस भी अपने चहते सितारों को इस अंदाज में देखकर उत्साहित हैं। आम्रपाली के इस लुक पर बहुत से फैंस उन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने आम्रपाली के इस लुक को दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ रिक्शवाला’ (Nirahua Rikshaw wala ) से इंस्पायर्ड बताया है। बहुत से फैंस आम्रपाली को इस फिल्म के लिए आर्शीवाद दे रहे हैं और उनकी अगली फिल्म ‘डोली सजाके रखना’ औैर बाकी फिल्मों की रिलीज डेट की जानकारी मांग रहे हैं।

वही आम्रपाली सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर ही रहती है उनकी फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अब यह देखना होगा कि इसमें उनका जलवा कैसा होगा और फैंस को कैसे दीवाना बनाती है

टैग: film
शेयर करें