मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

अनन्या ने बहुत जल्दी पकड़ लिया मथुरा का लहज़ाः आयुष्मान

Rakesh

आयुष्मान खुराना की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल एक बार फिर से दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार है।फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

actress ananya
शेयर करें

मुंबई। आयुष्मान खुराना  की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल एक बार फिर से दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार है।फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस बीच मीडिया को दिए इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा कि ड्रीम गर्ल 2 में वह अनन्या पांडे को लेकर बिल्कुल श्योर नहीं थे क्योंकि उन्हे लगा था कि अनन्या हमेशा से मुंबई में पली बड़ी है और मथुरा की लड़की के रोल के लिए वो सही च्वाइस नहीं होंगी।

इसके बाद आयुष्मान ने कहा कि मैं हमेशा सोचता था कि वह एक शहरी लड़की हैं, ऐसे में वह भारत के टियर-2 शहर मथुरा की लड़की का किरदार में कैसे ढल पाएंगी। लेकिन वह मथुरा की बोली और वहां से जुड़े किरदार में तुरंत ढल गईं। हमारे देश में हर 10 किलोमीटर पर लहजा बदल जाता है, लेकिन अनन्या का डिक्शन बहुत अच्छा है।इसी वजह से उन्हे किरदार का लहज़ा पकड़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आयुष्मान ने आगे कहा- ‘ अगर आप मुंबई की लड़की है, तो इस तरह के लहजों को पकड़ना मुश्किल होता है। मैं तो फिर भी हिंदी बोलता हूं, हिंदी में सोचता हूं, इसलिए मुझसे इस तरह के किरदार हो जाते हैं।

लेकिन उन्होंने वाकई फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। हमने इससे पहले भी फिल्म पति पत्नी और वो में उन्हें देखा था, जिसमें उन्होने बेहतरीन काम किया है।ऐसे में पूरी उम्मीद है कि अनन्या का किरदार दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

टैग: film
शेयर करें