मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

एशिया कप 2022 का आगाज

इंडिया वॉइस

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया,अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 105 रन पर रोका

शेयर करें

एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और श्रीलंका को 105 रन पर समेट दिया. जवाब में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत की और छह ओवर में ही टीम के स्कोर को 80 के पार पहुंचा दिया. अफगानिस्तान को पहला झटका 83 रन पर लगा. इसके बाद एक और बल्लेबाज रन आउट को गया. अंत में टीम ने 11वें ओवर में जीत दर्ज कर ली. अफगानिस्ता को अब अपने अगले ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ना है.
अफगानिस्तान ने एशिया कप के मुख्य चरण के शुरुआती टी-20 मुकाबले में शनिवार को यहां श्रीलंका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी. अफगानिस्तान ने जीत के मिले 106 रन के लक्ष्य को 10.1 ओवर में हासिल कर लिया. टीम के लिए बाद रहमानउल्लाह गुरबाज ने 40 और हजरतउल्लाह जजई ने नाबाद 37 रन बनाये.

शेयर करें