मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक जड़ा, 34 महीने का इंतजार खत्म

इंडिया वॉइस

टीम इंडिया ने एशिया कप के अपने अंतिम मुकाबले में अच्छी शुरुआत की है. अफगानिस्तान के खिलाफ एक मुकाबले में विराट कोहली ने 53 गेंद पर शतक जड़ा. ये उनका टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक है

शेयर करें

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी2 मैच में शतक जड़ा.टी 20 वर्ल्ड कप से पहले कोहली फॉम में आए. यह उनका टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक है. वे 53 गेंद में यहां पहुंचे. उन्होंने 1021 दिन और 83 पारी के बाद शतक जड़ा.. यह ओवरऑल उनका इंटरनेशनल क्रिकेट का 71वां शतक लगाया. मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. रोहित शर्मा को इस मैच से आराम दिया गया है. दोनों ही टीमें फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं. ऐसे में वे इस मुकाबले को जीतना चाहेंगी. मैच में राहुल और विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. भारत ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 212 रन बना लिए हैं. राहुल ने 62 रन बनाए. इसी के साथ कोहली के टी20 इंटरनेशनल में 3500 रन पूरे हो गए हैं. वे रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं. कोहली 61 गेंद पर 122 रन बनाकर नाबाद रहे. 12 चौका और 6 छक्का लगाया.

कोहली ने इससे पहले टी20 में 32 अर्धशतक लगाए थे. इससे पहले उन्होंने 103 टी20 इंटरनेशनल में 50 की औसत से 3462 रन बनाए थे. नाबाद 92 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी. लेकिन अब वे शतक तक पहुंच चुके हैं. वहीं यह राहुल का 17वां अर्धशतक है. वे 36 गेंद में यहां पहुंचे. 6 चौका और एक छक्का लगाया

शेयर करें