मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्रिकेट

Axar Patel Marriage: शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल, महा के साथ लिए सात फेरे

इंडिया वॉइस

अक्षर पटेल ने अपनी शादी की वजह से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से छुट्टी ली थी. उन्होंने गुजरात के वडोजरा में महा पटेल के साथ सात फेरे लिए.

शेयर करें

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है. तीन दिन पहले ही यानी 23 जनवरी को ओपनर केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ शादी की. अब उनके बाद स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी शादी के बंधन में बंध गए हैं. अक्षर ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए .

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में अक्षर पटेल घोड़ी पर नजर आ रहे हैं. इस दौरान चारों तरफ जश्न का माहौल है. बहरहाल, दोनों कपल की शादी काफी सुर्खियां बटोर रही है. इससे पहले पिछले दिनों भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने शादी की थी. वहीं बारात पहुंचने के बाद मेहा भी डांस करती नजर आईं. कैफ ने बारात से ठीक पहले अक्षर और मेहा के साथ की फोटो ट्वीट की है. इसमें अक्षर और मेहा ब्लू ड्रेस में नजर आ रहे हैं. इन दोनों की फोटो पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कैफ ने फोटो ट्वीट करने के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दीं.

मोहम्मद कैफ पहुंचे शादी में

इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की फोटो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं, फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए दूल्हा और दुल्हन की तारीफ की है. अगर इस ट्वीट के रीच की बात करें तो यह 32 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुका है.

जानें कौन हैं मेहा पटेल

गौरतलब हो कि पिछले साल ही मेहा और अक्षर की सगाई हुई थी. अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे. अक्षर की मंगेतर मेहा पटेल पेशे से एक न्यूट्रिशियनिस्ट हैं. वह सोशल मीडिया पर डाइट प्लान भी शेयर करती हैं. अक्षर पटेल और मेहा कई बार साथ में छुट्टियां बिताते के अमेरिका सहित कई अन्य देशों में देखे गए थे.

शेयर करें