मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुःख

इंडिया वॉइस

23 मार्च को अभिनेता एक शो की शूटिंग कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अभिषेक चटर्जी अस्पताल जाने की बजाय घर चले गए।

Abhishek Chatterji
शेयर करें

बंगाली फिल्म एवं टेलीविजन जगत के जाने माने अभिनेता अभिषेक चटर्जी का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार , अभिषेक चटर्जी का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है।

कहा जा रहा है कि 23 मार्च को अभिनेता एक शो की शूटिंग कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अभिषेक चटर्जी अस्पताल जाने की बजाय घर चले गए। उसके बाद अभिनेता के परिवार वालों ने डॉक्टर को बुलाया और फिर अभिषेक का इलाज किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और देर रात उनका निधन हो गया।

अभिषेक चटर्जी ने कई बंगाली फिल्मों में काम किया था, जिनमें ‘पथभोला’, ‘फिरिये दाव’, ‘जामाइबाबू’, ‘दहन’, ‘नयनेर आलो’, ‘बारीवाली’, ‘मधुर मिलन’, ‘मायेर आंचल’, ‘आलो और वान’ आदि शामिल हैं। अभिषेक चटर्जी के आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। उनका निधन बंगाली फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है।

अभिषेक चटर्जी के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि अभिषेक चटर्जी का जाना बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा है, “हमारे युवा अभिनेता अभिषेक चटर्जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अभिषेक अपने प्रदर्शन में प्रतिभाशाली और बहुमुखी थे, हम उन्हें सदैव याद करेंगे। उनका जाना बांग्ला टीवी सीरियल्स और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उसके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाए।

शेयर करें