मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Bhediya Teaser Out: भेड़िया के अवतार में खूंखार लग रहे है वरुण धवन, मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज का किया ऐलान

इंडिया वॉइस

लंबे समय से फैंस कर रहे थे किर्ति-वरुण की भेड़िया का इंतज़ार, ऐसे में फिल्म का टीजर जारी किया गया है जो लोगों के उत्साह को दोगुना कर रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर 19 ओक्टूबर को होगा रिलीज, मेकर्स मे की घोषणा।

शेयर करें

Bhediya Teaser Out: ‘भेड़िया’ फिल्म के विजुअल पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस में इस फिल्म की बेकरारी बढ़ गयी है। वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म को देखने का इंतज़ार दर्शक खूब बेसबरी से कर रहे है। लंबे समय से फिल्म को लेकर बज़ बना हुआ है। ऐसे में लोगों की एक्साइटमेंट को दोगुना करने आ गया है फिल्म का टीजर। साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

आपको बता दें कि इसमें वरुण का अवतार खूंखार लग रहा है। बीते दिनों फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही लोग इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. अब ऑडियंस का इंतजार खत्म हो गया है. मेकर्स ने बताया कि इसका ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. वहीं भेड़िया का टीजर देखते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल टीजर में भेड़िया की कहानी एक डरावनी आवाज में रैप करके बताई गई है कि कैसे भेड़िया अपने पापी पेट के लिए इंसानों को अपना खाना बना लेता है।

आपको बता दें की फिल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। घनघोर अंधेरा और दमदार रैप से शुरू होता यह टीजर आपके अंदर सिहरन पैदा कर देगा. एक मिनट के टीजर में एक जंगली रहस्य छुपा हुआ दिख रहा है. टीजर वीजियो में आप देख सकते हैं रात में जंगलों के बीच वरुण भागते हुए नजर आ रहे हैं. तो दूसरी तरफ गांव के कुछ लोग किसी जानवर को जलाते हुए नजर आ रहे हैं. आग में भेड़िया की आकृति बनी हुई नजर आ रही है. फिल्म में कृति सेनन भी अहम रोल में हैं, लेकिन टीजर में उनका न होना थोड़ा खलने जैसा है।

टीजर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि अब बॉलीवुड की कहानी केवल रोमांस तक सीमित नहीं रह गई है. फिल्में अब शानदार वीएफएक्स और स्टोरी लाइन के साथ बनाई जाती हैं. बता दें कि भेड़िया पहली भारतीय क्रिएचर कॉमेडी फिल्म है, जिसका ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा. अमर कौशिक के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी.

शेयर करें