मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी के चार विधायक AIMIM से RJD में शामिल

इंडिया वॉइस

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बड़ा खेल कर दिया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पांच में से चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए हैं।

शेयर करें

नई दिल्ली, 29 जून 2022। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार झटका AIMIM पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लगा है। दरअसल एआईएमआईएम पार्टी के पांच मे से चार विधायकों ने आरजेडी का दामन थाम लिया है। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को छोड़कर सभी चारों विधायकों ने पार्टी को छोड़ दिया। आरजेडी में शामिल होने वाले विधायक आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ विधानसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे।

आरजेडी ने बिहार को बड़ी चोट पहुंचाई है। कायस लगाए जा रहे हैं कि शाम को प्रेसवार्ता कर तेजस्वी यादव इसका खुलासा करेंगे। बीते विधानसभा में ओवैसी की पार्टी के पांच प्रत्याशी जीतकर विधायक बने थे। इनमें से अब चार विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इन चारों विधायकों में मोहम्मद अनजर नईमी, मोहम्मद इजहार असफी, शाहनवाज व सैयद रुकनुद्दीन शामिल है।

बिहार में अब बड़ी पार्टी बनी आरजेडी 

ओवैसी के चार विधायकों के आरजेडी में शामिल होने से अब विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आरजेडी में अब कुल विधायकों की संख्या 80 पहुंच गई है। इसके बाद अब भाजपा दूसरे नबंर पर है, भाजपा के पास 78 विधायक है।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव लंबे समय से एआईएमआईएम का आरजेडी में विलय करना चाहते थे। वे लगातार ओवैसी की पार्टी के विधायकों के संपर्क में थे। हालांकि, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से विलय की बात नहीं बन पाई। मगर तेजस्वी पांच में से चार विधायकों को अपने दल में शामिल करने में सफल रहे।

शेयर करें