मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

अरविंद केजरीवाल से घबराई भाजपा, हिमाचल प्रदेश में बदल रही सीएम: मनीष सिसोदिया

इंडिया वॉइस

हिमाचल प्रदेश में रैली के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा भाजपा डरी हुई है इसीलिए जयराम ठाकुर की जगह पर अनुराग ठाकुर को नया मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।

शेयर करें

नई दिल्ली , 07 अप्रैल। “अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस आज एक तरफ देशभर में लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण बनता जा रहा है, तो दूसरी तरफ यह भाजपा के लिए डर और खौफ का कारण भी बनता जा रहा है। बुधवार को हिमाचल के मंडी में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़े भारी जन-समर्थन को देखकर भाजपा इतना डर गई है कि 4.5 साल से सत्ता में काबिज अपने नाकाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बदलकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।’’ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह बातें कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को अपनाकर शानदार काम किया जा रहा है। इसे देखकर हर राज्य में लोग चाह रहे हैं कि उनके यहां भी अरविंद केजरीवाल को मौका दिया जाए। गुजरात और हिमाचल में हुई रैलियों को जनता द्वारा मिला जबरदस्त समर्थन इसका उदाहरण है।

मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि भाजपा के लोगों को हिमाचल की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पिछले 4-5 सालों में हिमाचल में भाजपा की सरकार ने लोगों को धोखा देने और उनकी उम्मीदों को तोड़ने के अलावा कुछ काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 सालों में भाजपा को तो हिमाचल की जनता की याद नहीं आई, लेकिन अब हिमाचल के लोग भाजपा को याद नहीं करने वाले हैं, क्योंकि उनके बीच अरविंद केजरीवाल जी पहुंच चुके हैं और जिस तरह से हिमाचल के कोने-कोने से लोग मंडी में उनका स्वागत करने और मौका देने आए, वो दिखाता है कि हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी और जनता भाजपा के अहंकार को तोड़ेगी।

शेयर करें