मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

65 वर्ष की हुई अमृता सिंह,पहली ही फिल्म से बन गईं स्टार, 12 साल छोटे सैफ से शादी कर छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री

इंडिया वॉइस

HAPPY BIRTHDAY AMRITA SINGH: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं अमृता सिंह आज अपना 65वां बर्थडे मना रही हैं. अमृता सिंह अपने शानदार अभिनय और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. इस एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. आज अमृता सिंह के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से-

शेयर करें

HAPPY BIRTHDAY AMRITA SINGH: अमृता सिंह आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं.अमृता ने 90 के दशक में अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों को रोमांचित किया था. उनका जन्म 9 फरवरी 1958 को हुआ था. अमृता ने अपने करियर की शुरूआत साल 1983 में फिल्म बेताब के जरिए की थी. धर्मेंद्र निर्मित इस फिल्म में अमृता के साथ में सन्नी देओल को बतौर हीरो अभिनय करने का मौका मिला.

सारा अली खान को अपनी मां अमृता सिंह की कार्बन कॉपी कहा जाता है, ,एक्ट्रेस ने अपनी मां अमृता के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं .

अमृता सिंह की गिनती उस वक्त की बोल्ड एक्ट्रेसेज में की जाती है. इस एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अमृता सिंह के रिलेशनशिप की खबरें भी आए दिन चर्चा में रहती थीं. अमृता सिंह ने अपने करियर के पीक पर साल 1991 में सैफ अली खान संग शादी कर ली थी. शादी के बाद ये एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हो गई थीं.

सैफ अली खान को अमृता से हो गया था सच्चा प्यार

कहा जाता है कि सैफ अली खान को पहली नजर में ही अमृता से प्यार हो गया था. इनकी मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. सैफ, अमृता से पूरे 12 साल छोटे थे, लेकिन उनके प्यार के आगे एक्ट्रेस को उम्र का अंतर काफी कम लगने लगा और उन्होंने अपनी मां के खिलाफ जाकर सैफ से शादी कर ली. दोनों के साथ में दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है. हालांकि सैफ ने बॉलीवुड डीवा करीना कपूर से शादी कर ली और उनके दो बेटे हैं. हालांकि अमृता अब तक सिंगल हैं.

शेयर करें