1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां थीं फॉड सुकेश के संपर्क में, सबसे होगी पूछताछ

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां थीं फॉड सुकेश के संपर्क में, सबसे होगी पूछताछ

सुकेश रंजन न केवल फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही, जैक्लीन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल से बात करता था, बल्कि इन अभिनेत्रियों समेत वह बॉलीबुड की कई अभिनेत्रियों से करता था बात, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच में हुआ खुलासा .

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

200 करोड़ रुपये की महाठगी का आरोपी सुकेश रंजन न केवल फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही, जैक्लीन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल से बात करता था, बल्कि इन अभिनेत्रियों समेत वह बॉलीबुड की कई अभिनेत्रियों से बात करता था. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है. उसने सभी अभिनेत्रियों को महंगे गिफ्ट दिए हैं. कुछ अभिनेत्रियों से वह सीधे लगातार बात करता था. इनमें एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक की अभिनेत्री बेटी भी शामिल हैं.सुकेश रंजन ने इस अभिनेत्री बेटी को कई बार कॉल भी कीं हैं. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा सभी के लिए नोटिस तैयार कर रही हैं.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

आपको बता दें कि 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेता नोरा फतेही, जैक्लीन फर्नांडीज व लीना मारिया पाल पर करोड़ रुपये खर्च किए. आरोपी ने उनको करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए. इस मामले में दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सबसे पहले मामला दर्ज किया था. शुरूआती जांच में पता लगा कि वह नोरा, जैक्लीन व मारिया पाल से बात करता था. मगर जैसे-जैसे ईओडब्ल्यू की जांच आगे बढ़ी तो पता लगा कि बॉलीबुड की करीब 12 अभिनेत्रियां सुकेश रंजन के संपर्क में थीं. उसने वर्ष 2016-17 से ही अभिनेत्रियों से बात करना शुरू कर दिया था.

ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छात्रा शर्मा के कार्यालय में फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही से करीब 7 घंटे पूछताछ की गई थी, दूसरी फिल्म अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीज को पूछताछ के लिए 12 सितंबर को ईओडब्ल्यू कार्यालय बुलाया गया है. इस मामले में ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com