मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

निर्माता नितिन मनमोहन को आया हार्ट अटैक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

इंडिया वॉइस

वह अब तक कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं. 'बोल राधा बोल' और 'दस' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण नितिन ने ही किया था.

शेयर करें

मुंबईः बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर सामने आई है. ये खबर जुड़ी है ‘बोल राधा बोल’, ‘दस’ और कई अन्य शानदार हिंदी फिल्मों के निर्माता नितिन मनमोहन से जुड़ी है, जो इन दिनों जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. फिल्म निर्माता को कल शाम, हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म निर्माता को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है.

इस बारे में उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म निर्माता पर दवाइयों का असर हो रहा है लेकिन वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत का जायजा ले रही है. सूत्र के मुताबिक नितिन के कई घरवाले उनके पास अस्पताल में मौजूद हैं. वहीं, कई लोग उन्हें देखने के लिए लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं.

बता दें, नितिन मनमोहन फेमस विलेन मनमोहन के बेटे हैं, जिन्होंने ब्रह्मचारी, गुमनाम और नया जमाना सहित कई फिल्मों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया था. इसके अलावा भी उन्हें कई फिल्मों के लिए याद किया जाता है. स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति बेहद दमदार और प्रभावशाली होती थी.

शेयर करें