मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भीषण बारिशः हल्द्वानी में नाले में बही कार, चालक को सुरक्षित निकाला    

Rajni

हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाला शेर नाला उफान पर है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नालों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाला शेर नाला उफान पर है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नालों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

चोरगलिया क्षेत्र में शेर नाले को पार करने के उद्देश्य से कार चालक ने वाहन बरसाती नाले में उतार दिया। जिसके बाद उफनते विकराल नाले में वह वाहन समेत फंस गया, साथ ही अधिक पानी होने के चलते उसकी कार बंद हो गई। इस दौरान उसकी कार बहने लगी।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि उसकी कार शेर नाले में बह गई। वाहन चालक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का है। वहीं पुलिस द्वारा यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जलस्तर कम होने के बाद ही यातायात सुचारु किया जाएगा।

शेयर करें