मुंबई, 05 अप्रैल। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (SSS) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने मंगलवार को महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार से अलग होने की घोषणा की है। राजू शेट्टी ने कहा कि MVA सरकार किसानों के हित में विफल रही है। इसी वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है।

