मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

जेलर की रिलीज़ के साथ साउथ ने शुरू हुआ उत्सव, रजनीकांत की फिल्म के लिए ऑफिसों में छुट्टी

Rakesh

10 अगस्त को साउथ के दर्शकों के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की जेलर की रिलीज के साथ ही साउथ में उत्सव का माहौल शुरू हो गया है।

jailar
शेयर करें

मुंबई। 10 अगस्त को साउथ के दर्शकों के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की जेलर की रिलीज के साथ ही साउथ में उत्सव का माहौल शुरू हो गया है।

साउथ ने रजनीकांत के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लग चुके है जहां कही फैंस दूध चढ़ा रहे तो कही उनका अभिषेक करते नज़र आ रहे है।ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया पर ब्लैक में धड़ल्ले से टिकट बिक रहे हैं, जिनकी कीमत कई गुना बढ़ाकर ₹5000 तक वसूली जा रही है।जिसे फैंस चुका भी रहे है।

5 अगस्त से शुरू हुई एडवांस बुकिंग के चलते देखते ही देखते तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के कई शहरों में 15 अगस्त तक के सारे शो बुक हो गए।जहां टिकट के लिए आडियंस अब कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है।

वही रजनीकांत की फिल्म की ओपनिंग के कारण तमिलनाडु और कर्नाटक में कई कंपनियों ने छुट्टी घोषित कर दी है।और कर्मचारियों को फिल्म की टिकट भी दी जा रही है। चेन्नई और बेंगलुरु में तो 10 अगस्त को कई कंपनियों ने अपने दफ्तरों में छुट्टी का आफीश्यल अनाउंसमेंट कर दिया गया है।

मदुरई की यूनो एक्वा केयर कंपनी ने अपने चेन्नई, बेंगलुरु, त्रिची, तिरुनेलवेली, चेंगलपट्टू, मत्तुथावानी, आरापलायम, अलगप्पन नगर स्थित सेंटर्स पर 10 अगस्त को छुट्टी का  ऐलान करते हुए एक नोटिस जारी किया है। जिसमें लिखा है, कि ‘सुपरस्टार रजनी की फिल्म जेलर 10 अगस्त को रिलीज हो रही है और क्पनी ने इस दिन हॉलिडे डिक्लेयर किया है।साथ ही एक कदम आगे बढ़ते हुए एंटी पायरेसी को बढ़ावा देने के लिए सभी एम्प्लॉइज को फिल्म का फ्री टिकट भी प्रोवाइड कराया जाएगा।

इसके अलावा एक डिजिटल सर्वे फर्म सलेम सर्वे ग्रुप ने भी अपने चेन्नई, बेंगलुरु, कोयम्बटूर, गोवा, मुंबई और ओडिशा के सेंटर्स पर छुट्टी के साथ-साथ फिल्म के फ्री टिकट बांटे हैं।ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन टिकट सेलिंग पोर्टल बुक माय शो पर सोमवार तक जेलर के 7,50,000 से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं।शनिवार को 85,330 टिकट, तो रविवार को ये आंकड़ा 2,33,150 पर पहुंच गया। वहीं, सोमवार को 2,93,330  टिकट की बिक्री हुई हैं।

 

टैग: film
शेयर करें