मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

China Factory Fire: चीन के हेनान प्रांत के कारखाने में लगी भीषण आग, 36 लोगों की मौत

इंडिया वॉइस

China Factory Fire: चीन में सोमवार को वर्कशॉप में आग लगने के चलते करीब 36 लोगों की मौत हो गई है. आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी.

शेयर करें

China Factory Fire: सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत के आन्यांग शहर में एक कारखाने में आग लगने से 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. चीनी सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक वेनफेंग जिले के कैक्सिंडा ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड में आग लग गई. स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस घटना में दो लोग लापता हैं. वहीं, दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दमकल की 63 वाहनों ने आग पर पाया काबू

स्थानीय मीडिया के अनुसार, आग सोमवार दोपहर को लगी और दमकल की 63 वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया.इसे बुझाने में दमकलकर्मियों को कई घंटों तक भारी मशक्कत करनी पड़ी. आग को बुझाने में करीब 200 से ज्यादा राहतकर्मी और 60 के करीब दमकलकर्मी लगे रहे दमकल की 63 वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया. स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और रात 11 बजे पूरी तरह से बुझा दिया गया. स्थानीय मीडिया ने बताया कि मंगलवार सुबह तक 36 लोगों की मौत हो गई और दो को मामूली चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया .

शेयर करें