मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मकान बनाने का सपना हुआ चूर-चूर, दूसरे की जमीन दिखाकर लगा दिया 10 लाख का चूना

Rajni

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक व्यक्ति को जमीन खरीदने का सौदा करना महंगा पड़ गया। दूसरे की जमीन दिखाकर कुछ लोगों ने उसे 10 लाख का चूना लगा दिया।

fraud
शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक व्यक्ति को जमीन खरीदने का सौदा करना महंगा पड़ गया। दूसरे की जमीन दिखाकर कुछ लोगों ने उसे 10 लाख का चूना लगा दिया। जब जमीन की रजिस्ट्री के लिए लोगों ने आनाकानी की तब उसे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इस तरह पीड़ित का घर बनाने का सपना चूर-चूर हो गया।

पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। तहरीर में वल्पी बंगापानी पिथौरागढ़ निवासी सुरेन्द्र गोस्वामी ने कहा है कि बीते वर्ष खेमपुर मुखानी निवासी देवेन्द्र सिंह खोलिया से कठघरिया स्थित एक जमीन का सौदा किया था। जमीन की कीमत 37 लाख 43 हजार रुपए बताई गई थी। इसके एवज में शुरू में उन्होंने 10 हजार रुपए दिए थे।

देवेन्द्र ने बताया था कि जमीन पर मालिकाना हक तल्लीताल नैनीताल निवासी रजनी जोशी पत्नी नवीन चन्द्र जोशी का है और वो ही रजिस्ट्री करेंगी। यह भी कहा कि रजनी ने जमीन की बिक्री के लिए उनसे कहा है।

पीड़ित सुरेंद्र ने कुल दस लाख रुपए अलग-अलग किश्तों में देवेंद्र के खाते में डाल दिए। इसके बाद से देवेन्द्र सिंह खोलिया, उसके साथी राजेन्द्र भट्ट, पान सिंह, प्रताप सिंह महरा, संजय मेहता ने उनके साथ टालमटोल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सुरेंद्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें