मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः उत्तरकाशी में बादल फटा, कस्तूरबा इंटर कालेज में 150 बच्चे फंसे, SDRF ने सभी को सुरक्षित निकाला

Rajni

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत कस्तूरबा इंटर कालेज में मलबा आने से सभी छात्रों को SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया।

Cloud burst in Uttarkashi
शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।  बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत कस्तूरबा इंटर कालेज में मलबा आने से सभी छात्रों को SDRF ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया।

आपदा प्रबंधन  उत्तरकाशी द्वारा मध्य रात्रि SDRF को सूचित किया गया कि उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील अंतर्गत गंगनानी में अत्यधिक मलबा आने से कस्तूरबा इंटर कालेज में कुछ बच्चे फंसे हुए है, जिन्हें निकालने के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देश पर रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मलबा आने के कारण लगभग 150 बच्चे वहां फंसे हुए थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात में ही सभी बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। साथ ही रात तीन बजे वहां के व्यवसायिक होटलों, दुकानों व आस पास के घरों से सभी लोगों को बढ़ते खतरे के कारण तुरंत स्थान छोड़ने का आग्रह करते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। SDRF द्वारा समय रहते किए गए बचाव से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

शेयर करें