मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

बीरभूम घटना में घायल महिला ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई नौ

इंडिया वॉइस

जिला प्रशासन से जानकारी मिली है कि इस आगजनी घटना में 65 फ़ीसदी जली नजेमा बीवी ने रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया है। बताया गया कि वह घटना की एकमात्र गवाह थी।

Murder graphic
शेयर करें

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रामपुरहाट ब्लाक के बगटुई गांव में आगजनी कांड में घायल एक महिला ने आज दम तोड़ दिया। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

दरअसल, रामपुरहाट ब्लाक के बगटुई गांव में 21 मार्च की रात घरों में कथित रूप से आग लगा दी गई थी। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस आगजनी में गंभीर रूप से झुलसी एक महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया है। जिला प्रशासन से जानकारी मिली है कि इस आगजनी घटना में 65 फ़ीसदी जली नजेमा बीवी ने रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया है। बताया गया कि वह घटना की एकमात्र गवाह थी। माना जा रहा है कि उसकी मौत के बाद घटना की जांच पर असर पड़ सकता है। खास बात यह है कि सीबीआई के अधिकारियों ने अभी तक उसका बयान रिकॉर्ड नहीं किया था।

अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि वारदात के बाद से ही नजेमा की हालत नाजुक थी। उसका रक्तचाप असामान्य था और संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया था। शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी लगातार गिर रहा था। सोमवार को उसके शरीर के अधिकतर अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि बीरभूम नरसंहार में अब तक एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

शेयर करें