मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

केरल के वायनाड में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़, सीएम बोले दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

इंडिया वॉइस

Kerala : वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Rahul Gandhi
शेयर करें

केरल के वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। भारतीय युवा कांग्रेस ने एक ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस के वायनाड कार्यालय में एसएफआई के झंडे पकड़े कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। फिलहाल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए, मामले की जांच की बात कही है।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई है। यह घटना सीपीएम की साजिश को दर्शाती है। पिछले दिनों ईडी उनसे पूछताछ कर रही है। मुझे नहीं पता कि केरल सीपीएम केंद्र सरकार की तरह कांग्रेस पर हमलावर क्यों हो रहे हैं। मुझे लगता है कि सीताराम येचुरी इस घटना कार्रवाई करेंगे।

सीएम ने कहा दोषियों पर होगी कार्रवाई

वहीं केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि, राहुल गांधी वायनाड से ही लोकसभा सांसद हैं। फिलहाल राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें