Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड हाई कोर्ट में कोरोना ने दी दस्तक मचा हड़कंप

उत्तराखंड हाई कोर्ट में कोरोना ने दी दस्तक मचा हड़कंप

नैनीताल में 24 घंटे में नौ संक्रमित मिले। यह जानकारी बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सक डॉ. केएस धामी ने दी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नैनीताल, 07 जनवरी। उत्तराखंड हाई कोर्ट के एक जस्टिस , एक अन्य जस्टिस की पत्नी एवं उनके एक कर्मचारी सहित पांच एवं नगर के चार अन्य लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नगर में पिछले 24 घंटों में नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह जानकारी बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सक डॉ. केएस धामी ने दी।

पढ़ें :- सीएम धामी का दो दिवसीय पिथौरागढ़ का कार्यक्रम आज, 10 बजे कानून,महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

उन्होंने बताया कि सभी एसिम्प्टोमैटिक हैं। यानी उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। केवल एक-दो को हल्का बुखार है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके बाद हाई कोर्ट के करीब 50 से 60 वीआईपी व वीवीआईपी लोगों के शुक्रवार को नमूने लिए गए हैं। जिला चिकित्सालय में भी करीब 155 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के नमूने लिए गए हैं।

कई लोगों की रैपिड एंटीजन जांच भी की गई है। इनमें पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दवाइयां, पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर आदि उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस बीच बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में कोरोना की व्यवस्थाएं जांचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com