मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
देश

कोरोना विस्फोट : 24 घंटे में दो लाख 68 हजार से ज्यादा नए मरीज

इंडिया वॉइस

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 70 करोड़ 07 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

covid 19
शेयर करें

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में दो लाख, 68 हजार 833 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 22 हजार, 684 है और 402 लोगों की मौत हो गई है।

शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कुल तीन करोड़, 49 लाख, 47 हजार, 390 है। इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 94.83 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 लाख, 17 हजार, 820 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 16.66 प्रतिशत हो गया है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 70 करोड़ 07 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

शेयर करें