मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

यूक्रेन से आने वाले यूपी के लोगों को घर तक पहुंचाएगी योगी सरकार

इंडिया वॉइस

राज्य सरकार ने एयरपोर्ट पर काउंटर खालने के दिए निर्देश

indian students ukraine
शेयर करें

लखनऊ, 26 फरवरी। यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद अब उन्हें अपने राज्य तक लाने की व्यवस्था की है। यूक्रेन से भारत पहुंचने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। यह जानकारी शनिवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता के मुताबिक, प्रदेश के स्थानिक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वह यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर काउंटर स्थापित करें। केंद्र सरकार व अन्य समस्त संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश के विद्यार्थियों व अन्य व्यक्तियों जो अभी यूक्रेन में हैं, उन तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, कीव से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किया गया है। राहत आयुक्त एवं सचिव, राजस्व विभाग णवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही, प्रदेश में राज्य कन्ट्रोल रूम (24×7) स्थापित किया गया है। इसका टोल फ्री हेल्पलाइन नं-(0522) 1070, मोबाइल नं-9454441081 तथा ई-मेल आईडी rahat@nic.in है।

शेयर करें