मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

Moose Wala Murder Case : सिद्धू मुसे वाला मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिन की रिमांड पर भेजा

इंडिया वॉइस

सिद्धू मुसेवाला मर्डर केस में आज सुबह 4 बजे पंजाब पुलिस की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई को मानसा कोर्ट में पेश किया। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई को सात दिनों की रिमांड पर भेजा गया है।

शेयर करें

पंजाब, 15 जून 2022। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मुख्य आरोपी माने जा रहें लॉरेंस बिश्नोई को कोर्ट ने सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। पंजाब पुलिस ने आज सुबह 4 बजे लॉरेंस बिश्नोई को मानसा अदालत में पेश किया। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने कल पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी थी। उसके बाद ही लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब ले जाया गया था।

लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस की अर्जी का विरोध किया और कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को खतरा है। इसके साथ ही विशाल चोपड़ा ने कहा कि हम लॉरेंस बिश्ननोई कि वर्चुअल पूछताछ और जांच का विरोध नहीं कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा हम लॉरेंस बिश्नोई की फिजिकल ट्रांजिट रिमांड का विरोध कर रहे हैं।

पंजाब के मनसा जिले के जवाहर के गांव में 29 मई को सिद्धू मूसे वाला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसे वाला की हत्या से कुछ दिन पहले ही राज्य के करीब 424 लोगों की सुरक्षा वापस ली थी।

कल मंगलवार लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया। पंजाब के एडवोकेट जनरल ने दिल्ली कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड को लेकर अर्जी डाली थी। लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी के लिए दिल्ली पुलिस ने भी कोर्ट  में मांग रखी थी। लेकिन पंजाब पुलिस ने मूसेवाला मर्डर केस व लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सोशल मीडिया पर उसकी जिम्मेदारी लेने की बात कहते हुए उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी की मांग की।

शेयर करें