मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन सैलानियों के लिए बन्द, जानिए अब कब खुलेगा

Rajni

कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन 15 जून से सैलानियों के लिए बन्द हो गया है। यह जोन हर साल 15 जून को मानसून सीजन के चलते बंद कर दिया जाता है।

dhikala park
शेयर करें

रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन 15 जून से सैलानियों के लिए बन्द हो गया है। यह जोन हर साल 15 जून को मानसून सीजन के चलते बंद कर दिया जाता है। जो सैलानी ढिकाला में 15 जून से पहले रात्रि विश्राम का आनंद ले रहे थे, उन्हें आज दोपहर तक पार्क से वापस भेज दिया जाएगा।

इस जोन के बंद होते ही पार्क में रात्रि विश्राम की सुविधा भी पर्यटकों के लिए बंद हो जाती हैं। पार्क का यह जोन सैलानियों के लिए 15 नवम्बर को फिर से खोला जाएगा। हांलाकि पार्क का बिजरानी जोन 30 जून को बंद होगा। जबकि पार्क का झिरना और ढेला जोन साल भर सैलानियों के लिए खुला रहेगा|

बारिश के चलते कॉर्बेट में वाहनों का आवागमन हो जाता है ठप 

बता दें कि मानसून सत्र के चलते कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन सैलानियों की सुरक्षा के लिहाज़ से बंद कर दिया जाता है। क्योंकि बारिश के चलते कॉर्बेट पार्क में पड़ने वाली नदी व बरसाती नाले उफान पर आ जाते हैं। जिस कारण रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो जाते हैं।

जिससे कॉर्बेट में वाहनों का भी आवागमन ठप हो जाता है। क्योंकि इस जोन में सबसे अधिक बरसाती नाले पड़ते हैं। मानसून सत्र बीत जाने के बाद 15 नवंबर को पुनः कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन सैलानियों के लिए खोला जाता है।

शेयर करें