मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः हल्द्वानी में बारिश से नदी-नाले उफान पर, सड़कें बनीं तालाब  

Rajni

उत्तराखंड के हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी काफी बढ़ने लगा है।

शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी काफी बढ़ने लगा है।

हल्द्वानी के चोरगलिया का शेर नाला और गौलापार की सूखी नदी भी उफान पर है। नदी के उफान पर होने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उसे पार कर रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस मुस्तैदी के साथ लोगों को सचेत कर रहा है।

एसडीएम मनीष कुमार का कहना है कि मौसम के अलर्ट के साथ ही सभी बाढ़ चौकियों को एक्टिव किया गया है। नदियों और नहरों के किनारे रह रहे लोगों को नदी किनारे न जाने और रपटों को पार न करने की सलाह दी जा रही है। जिले में नदियों का जलस्तर सामान्य है।

अब तक जनहानि की कोई खबर नहीं है। पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में 35 एमएम से अधिक बारिश हुई है। जिसके चलते पांच राज्य मार्ग, एक मुख्य मार्ग और 15 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। जिन्हें खोलने के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस द्वारा भी अनाउंस कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

शेयर करें