मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में ED की बड़ी कार्रवाई, खनन माफिया की 200 करोड़ की संपत्ति सीज

इंडिया वॉइस

सहारनपुर के खनन माफिया हाजी इकबाल पर ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया की 200 करोड़ की संपति को सीज किया

शेयर करें

सहारनपुर के खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देहरादून स्थित करोड़ों की संपत्ति सीज की है मसूरी डायवर्जन स्थित इस जमीन की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है.बताया गया कि दो दिन पूर्व ईडी की लखनऊ शाखा के अधिकारियों ने संपत्ति को अटैच कर चेतावनी बोर्ड लगा दिया है.

हाजी इकबाल के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे सहारनपुर व अन्य जगहों पर चल रहे हैं. पिछले दिनों खनन माफिया की ईडी ने जांच शुरू की थी. सूत्रों के मुताबिक, हाजी इकबाल के खिलाफ तमाम सबुत जुटाने के बाद पता चला था कि उसकी एक जमीन देहरादून में मसूरी डायवर्जन पर भी है. इस प्लॉट को उसने करीब डेढ़ दशक पहले खरीदा था. प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मंगलवार को ईडी की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी.

हाजी इकबाल बीएसपी से एमएलसी रह चुके हैं. इकबाल के खिलाफ मिर्जापुर में कई मुकदमे दर्ज हैं. उस पर रेप का मामला भी चल रहा है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.जबकि उसका भाई महमूद अली और तीन बेटे इन समय जेल में बंद हैं.

शेयर करें