मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

एकता कपूर ने फिल्म ड्रीम गर्ल-2 की कामयाबी के लिए मांगी दुआ

Rakesh

बॉलीवुड की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंच कर माथा टेका। एकता कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल-2 की कामयाबी को लेकर दुआ मांगी।

ekta kapoor
शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंच कर माथा टेका। एकता कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल-2 की कामयाबी को लेकर दुआ मांगी। एकता कपूर सफेद कलर के सूट में दरगाह पहुंची थीं।

दरगाह के खादिमों के स्वागत के बाद एकता कपूर ने चादर पेश कर अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की कामयाबी को लेकर दुआ मांगी। जियारत के बाद खादिमों ने उनकी दस्तारबंदी कर उन्हें तबरुक भी भेंट किया।

एकता कपूर ने कहा कि हर साल ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में दुआ मांगने के लिए आती हैं। इस बार भी उन्हें दरगाह में आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि दरगाह में आने वाले सभी लोगों की दुआएं पूरी होती हैं ।इसके अलावा एकता कपूर में देश में  अमन चैन शांति भाईचारा  बरकरार रहने के लिए भी दरगाह पर दुआ मांगी।

टैग: film
शेयर करें