1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कांवड़ मेलाः कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, टूटेगा पिछले साल का रिकॉर्ड

कांवड़ मेलाः कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, टूटेगा पिछले साल का रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ मेला पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ेगा। मेले को सुगम और सरल बनाया जाएगा। जिससे लोगों को कोई दिक्कत न हो।

By Rajni 

Updated Date

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ मेला पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ेगा। मेले को सुगम और सरल बनाया जाएगा। जिससे लोगों को कोई दिक्कत न हो।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

यह बातें धामी ने सोमवार को हरिद्वार के सीसीआर में कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। कहा कि मेले की लिए बजट की कोई कमी नहीं है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो समय बचा है उस पर सभी विभाग काम करेंगे।

सीएम धामी ने कहा कि पिछले साल हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा हुई थी। इस साल उनका इससे भी भव्य स्वागत किया जाएगा। सीएम धामी ने केदारनाथ यात्रा पर आ रहे यात्रियों से अपील की कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करना सुनिश्चित करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com