मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

Pervez Musharraf Death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लंबे समय से थे बीमार

इंडिया वॉइस

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (रिटायर्ड) का लंबी बीमारी के बाद दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया.

शेयर करें

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया. पाकिस्तान मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है.मुशर्रफ लंबे समय से बीमार चल रहे . दुबई के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था.परवेज मुशर्रफ को एमाइलॉयडोसिस नाम की बीमारी थी. उनके अधिकतर अंग काम नहीं कर रहे थे.

79 साल की उम्र में हुआ निधन

पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से उनके निधन की जानकारी दी है. पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में 79 साल की उम्र में निधन हो गया है.डॉक्टर्स के मुताबिक, परवेज मुशर्रफ को जो बीमारी थी, वह काफी गंभीर होती है और इसमें जान बचने की संभावना कम रहती है. एमाइलॉयडोसिस की वजह से शरीर के कई अंग खराब हो जाते हैं. जिसकी वजह से मौत हो जाती है. इस बीमारी का सबसे गंभीर असर किडनी, हार्ट और लिवर पर होता है. एमाइलॉयडोसिस की वजह से ये सभी अंग खराब होने लगते हैं. इससे मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर और मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन हो जाता है.

दिल्ली में पैदा हुए थे परवेज मुशर्रफ

पूर्व सैन्य शासक का दुबई के एक अमेरिकी अस्पताल में बीमारी का इलाज चल रहा था. बता दें कि परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था. उन्हें 19 अप्रैल 1961 को पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल से कमीशन मिला था. परवेज मुशर्रफ को 1998 में जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार संभाला था.पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान पर 1999 से 2008 तक शासन किया था. मुशर्रफ जब पाकिस्तान के आर्मी चीफ थे, तब उन्होंने भारत के खिलाफ खूब साजिशें रची.

शेयर करें