मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

आज घर-घर बिराजेंगे गणपति बाप्पा

इंडिया वॉइस

आज से गणेश महोत्सव शुरू , कोरोना के चलते दो साल बाद आयोजित होने जा रहे महोत्सव ,विश्व हिंदू परिषद भी कर कर रहा उत्सव का आयोजन

शेयर करें

आज से गणेश महोत्सव शुरू होने जा रहा है.इस दौरान गणपति बाप्पा घर-घर बिराजेंगे. महोत्सव की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई हैं.विभिन्न संगठन एवं श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्तियां मंगलवार को ही खरीद ली हैं जबकि कई महोत्सव की शुरुआत के अवसर पर आज खरीदेंगे. कोरोना के चलते दो साल बाद आयोजित होने जा रहे महोत्सव को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है बाजारों में भी रौनक है. राजधानी दिल्ली में बुधवार को आरंभ हो रहे गणेश महोत्सव के सिलसिले में मंगलवार को पूरे दिन गणेश जी की धूम दिखाई दी

पंडालों को भव्य रूप दिया जा रहा है और उनमें श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा अर्चना करने की पूरी व्यवस्था की है.जबकि आम लोग अपने घरों में गणेश जी प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी में जुटे हैं. महोत्सव के लिए धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने मंगलवार को बड़ी संख्या में गणेश जी की प्रतिमाएं खरीदीं.कुछ संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गणेश की प्रतिमा खरीद ली हैं, लेकिन वह बुधवार को ही प्रतिमा लेकर जाएंगे। गणेश महोत्सव की सबसे अधिक धूम महाराष्ट्र सदन, शकरपुर, रोहिणी, पीतमपुरा, रमेश नगर, करोल बाग, चांदनी चौक, द्वारका समेत अनेक स्थानों पर रहेगी.

विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के नेतृत्व में नेहरू नगर मंदिर सभा सनातन धर्म मंदिर नेहरू नगर गणेश उत्सव का आयोजन कर रहा है.इस दौरान गणपति जी की 108 मूर्तियों की स्थापना की जाएगी. उत्सव 31 अगस्त से चार सितंबर 2022 मनाया जाएगा.

यमुना और जलाशयों में मूर्ति विसर्जन पर लगेगा जुर्माना
इस वर्ष गणेशोत्सव और दुर्गा पूजा पर यमुना या अन्य जलाशयों में मूर्ति विसर्जन करना महंगा पड़ सकता है. ऐसा करने पर 50 हजार रुपये जुर्माना या फिर छह साल तक की सजा हो सकती है. इस संबंध में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी) ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश कर नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए कहा है.

शेयर करें