मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

चुनावों के बाद जीत का आशीर्वाद पाने के लिए शिरडी के साईं दरबार पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

इंडिया वॉइस

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शिरडी में बाबा के दरबार में खुद की जीत के लिए प्रार्थना की।

शेयर करें

मुंबई, 26 फरवरी । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार सुबह शिरडी (अहमदनगर) पहुंचे। उन्होंने साई बाबा के दर्शनकर फिर से गोवा की जनता की सेवा करने का मौका प्रदान करने के लिए आशीर्वाद मांगा।

प्रमोद सावंत ने कहा है कि गोवा के चुनाव में इस बार दिल्ली और पश्चिम बंगाल से लोग आए हैं। गोवा की जनता बहुत ही समझदार है। उसे पता है कि कौन काम करने वाला है। इसलिए गोवा में फिर से भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनने वाली है। प्रमोद सावंत ने कहा कि उत्पल्ल पर्रिकर का प्रभाव सिर्फ पणजी तक ही सीमित है। बावजूद इसके पणजी में भी भाजपा उम्मीदवार ही जीतेगा। मुख्यमंत्री सावंत ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग किए जाने वाले सवाल पर कहा कि यह पूरी तरह निराधार है।

शेयर करें