मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Hansika Motwani Wedding: होने वाले पति के हाथों में हाथ डाले दिखीं हंसिका मोटवानी, वायरल हुआ वीडियो

इंडिया वॉइस

जयपुर के मूंडोता फोर्ट में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसम्बर को अपने बिजनेसमैन मंगेतर सोहेल कथूरिया संग सात फेरे लेने वाली हैं

शेयर करें

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर यानी रविवार को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया संग शादी के बंधन में बंधनेवाली हैं. उनकी शादी के जश्न की झलकियां इंटरनेट पर छाई हुई हैं. मेहंदी और हल्दी समारोह के बाद अब अभिनेत्री के संगीत समारोह की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में वो सोहेल के साथ स्टेज पर एक रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं. जहां एक्ट्रेस ब्लश पिंक लहंगे में गॉर्जियस लग रही हैं वहीं होने वाला दूल्हे सोहेल ब्लैक कुर्ता पायजामा में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं.

मेहंदी और हल्दी सेरेमनी के बाद कपल ने रोमांटिक डांस भी किया है. दोनों ने ये डांस संगीत सेरेमनी का है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस मुंदोता फोर्ट और पैलेस राजस्थान में शादी रचाएंगी.

पिछले महीने हंसिका ने अपनी सगाई का ऐलान होने वाले पति के साथ रोमांटिक फोटोज को शेयर करके किया था, जिसमें सोहेल को उन्हें प्रपोज करते हुए देखा गया था. इस प्रपोजल की तस्वीरें आईफिल टॉवर की थीं. एक्ट्रेस के लाइफटाइम बॉयफ्रेंड को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते हुए देखा गया था. इसके बाद हाल ही में ‘कोई मिल गया’ फेम हंसिका ने बैचलर पार्टी भी की थी, जिसकी खूब तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए शेयर की थी.

शेयर करें