1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. IAS Pooja Singhal Case : IAS पूजा सिंघल और CA सुमन को फिर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

IAS Pooja Singhal Case : IAS पूजा सिंघल और CA सुमन को फिर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूजा सिंघल से पूछा कि जेल में कोई दिक्कत है। तो इसपर सिंघल ने कहा कि नहीं कोई दिक्कत नहीं है। सिंघल ने रिमांड के दौरान मेडिकल जांच की रिपोर्ट मांगी है। मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 08 जून। झारखंड में बहुचर्चित निलंबित IAS पूजा सिंघल मामले में पूजा सिंघल और उनके CA सुमन कुमार सिंह को ED के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बुधवार को पेश किया गया। दोनों की पेशी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से हुई। कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को दोबारा 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

कोर्ट ने पूजा से पूछा- जेल में कोई दिक्कत?

वहीं सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूजा सिंघल से पूछा कि जेल में कोई दिक्कत है। तो इसपर सिंघल ने कहा कि नहीं कोई दिक्कत नहीं है। सिंघल ने रिमांड के दौरान मेडिकल जांच की रिपोर्ट मांगी है। मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। ये जानकारी ED के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने दी। बतादें कि इससे पहले 25 मई को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ED कोर्ट ने पूजा सिंघल को 8 जून (14 दिनों) तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया था। तब से पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह जेल में बंद हैं।

गौरतलब है कि ED ने पिछली 6 मई को एक साथ IAS पूजा सिंघल के करीबियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये सहित कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस मामले में 11 मई को ED ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। ये छापेमारी मनरेगा घोटाले में हुई थी। जांच के क्रम में मामला धीरे-धीरे मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध माइनिंग तक पहुंच गया।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com