मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
झारखंड

IAS Pooja Singhal Case : प्रेम प्रकाश से ED ने की पूछताछ, BJP सांसद दुबे ने साधा निशाना

इंडिया वॉइस

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान ईडी की टीम ने प्रेम प्रकाश से कई दस्तावेजों के बारे में पूछा। साथ ही मोबाइल से मिले कई साथियों के बारे में भी जानकारी ली।

शेयर करें

रांची, 13 जून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) निलंबित IAS पूजा सिंघल मामले में लगातार जांच कर रही है। इसी के तहत सोमवार को ED ने प्रेम प्रकाश को तलब किया। इसके बाद एयरपोर्ट रोड स्थित ED कार्यालय में प्रेम प्रकाश से ईडी की टीम ने पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान ईडी की टीम ने प्रेम प्रकाश से कई दस्तावेजों के बारे में पूछा। साथ ही मोबाइल से मिले कई साथियों के बारे में भी जानकारी ली।

वहीं मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा- झारखंड में आख़िर प्रेम की प्रेम लीला ने ED को अर्जित ज्ञान का खुलासा करना शुरू कर दिया है। कुछ मुखारबिंद से तो कुछ मिटाऐ हुए मोबाइल से? रास लीला,अर्थ लीला,अनर्थ लीला,मोक्ष लीला सभी कुछ रोंगटे खड़े कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रेम प्रकाश के ठिकाने पर छापेमारी होने के बाद उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। ED ने बीते 25 मई को प्रेम प्रकाश के रांची में 3, बिहार के पटना और सासाराम और उत्तर प्रदेश के बनारस में छापेमारी की थी। रांची में अरगोड़ा चौक स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 802, अशोक नगर में फिरायालाल के पास स्थित कार्यालय और हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास में ED की छापेमारी की थी। अरगोड़ा चौक के पास स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 802 में ताला लगा हुआ था। इसे दंडाधिकारी की मौजूदगी में ED के अधिकारियों ने ताला तोड़कर तलाशी ली थी। इस दौरान ED को भारी मात्रा में लेन-देन से संबंधित दस्तावेज हाथ लगे थे।

शेयर करें