मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
झारखंड

IAS Pooja Singhal: पूजा सिंघल मामले में कई बड़े खुलासे, पति ने खोले बड़े राज, ED को दी काली कमाई की जानकारी

इंडिया वॉइस

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक झा कई ऐसे राज खोल रहे हैं जिससे पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभिषेक झा ने पूजा की काली कमाई के बारे में भी कई राज खोले हैं।

शेयर करें

रांची, 18 जून। झारखंड की निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल मामले में आए दिन कोई ना कोई नया खुलासा होता रहता है, जिससे पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लेकिन इस बार मुश्किलों की वजह कोई और नहीं बल्कि उनके पति अभिषेक झा ही बन गए हैं। ED के सामने अभिषेक झा ने कई बड़े खुलासे किए हैं। अभिषेक ने पूजा की काली कमाई के बारे में ED के सामने बहुत कुछ जानकारी दी है।

ED की अभिषेक झा से कड़ी पूछताछ

ED लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। इसी सिलसिले में ED अभिषेक झा पर लगातार दबाव बना रही है और कुछ ऐसे सवाल हैं जिसे बार-बार पूछ रही है। छापेमारी के वक्त जो दस्तावेज मिले थे, उन्हें अभिषेक झा के सामने रखकर सत्यापन करवाया जा रहा है। कई मामलों में ED को सफलता भी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक झा कई ऐसे राज खोल रहे हैं जिससे पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभिषेक झा ने पूजा की काली कमाई के बारे में भी कई राज खोले हैं।

देखें क्या है मामला ?

पूजा सिंघल सहित कई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच जारी है। जिसमें झारखंड सरकार के पूर्व जूनियर इंजीनियर राम विनोद सिन्हा को ED ने 17 जून 2020 को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसके खिलाफ राज्य सतर्कता ब्यूरो की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद 2012 में एजेंसी द्वारा PMLA के तहत मामला दर्ज किया गया था। विनोग सिन्हा पर भारतीय दंड संहिता (IPS) की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। उस पर एक अप्रैल 2008 से 21 मार्च 2011 तक जूनियर इंजीनियर के रूप में काम करते हुए कथित तौर पर धोखाधड़ी की। जनता के पैसे के साथ धोखाधड़ी करके उसे अपने नाम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भी निवेश करने का आरोप लगा है। एजेंसी ने पहले कहा था कि उस पैसों को खूंटी जिले में मनरेगा के तहत सरकारी परियोजनाओं के निष्पादन के लिए रखा गया था। सिन्हा ने ED को बताया कि उसने जिला प्रशासन को 5 प्रतिशत कमीशन का भुगतान किया था।

शेयर करें