1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. विजिलेंस रेड के दौरान IAS संजय पोपली के बेटे को लगी गोली

विजिलेंस रेड के दौरान IAS संजय पोपली के बेटे को लगी गोली

चड़ीगढ़ में आईएएस संजय पोपली के घर विजिलेंस टीम रेड के लिए पहुंची थी, इसी दौरान उनके बेटे को गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा विजिलेंस टीम ने बेटे को गोली मारी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 25 जून 2022। पंजाब के वरिष्ठ आईएएस अफसर संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना के समय विजिलेंस की टीम आईएएस पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची थी। परिवार का आरोप है कि कार्तिक को भष्ट्राचार विरोधी दस्ते की टीम ने गोली मारी है। वहीं, चंडीगढ़ एसएसपी का कहना है कि कार्तिक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को शूट कर लिया है।

पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कार्तिक पोपली (26) की मौत के बाद मां ने कहा कि उनके बेटे की मृत्यु के लिए पुलिस जिम्मेदार है। विजिलेंस टीम ने चार दिनों पहले ही उनके पिता आईएएस संजय पोपली को भष्ट्राचार के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन पर जांच चल रही है।

घर पर विजिलेंस टीम और कार्तिक के बीच हुई थी बहस

संजय पोपली को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था। परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। विजिलेंस की टीम उनको झूठे बयान देने के लिए कह रही थी। विजिलेंस की टीम आज दोपहर उनके घर आई थी, इस दौरान छानबीन की गई थी। इसी समय कार्तिक पोपली और विजिलेंस के अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई। कार्तिक की मां ने कहा कि जब वह ऊपर की ओर गई तो विजिलेंस अधिकारी ने उनके बेटे पर पिस्तोल तानी हुई थी। इसके बाद उनको नीचे जाने के लिए कहा गया। उसके बाद गोली की आवाज आई। जिसके बाद पता चला कि कार्तिक को गोली लगी हुई है। उनका कहना है कि पंजाब के सीएम छोटे मामलों को भी बढ़ा चढ़ाकर वाहवाही कराना चाहते हैं।

घटना के बाद उनके बेटे कार्तिक की डेड बॉडी को जीएमएचएच ले जाया गया। इसके बाद पुलिस की फोरेंसिक टीम उनके सेक्टर 11 स्थित घर पहुंची। पोपली के पारिवारिक मित्र ने कहा कि संजय पोपली को मोहाली कोर्ट में पेशी के बजाय घर लाया गया।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

कमीशन के आरोप में पोपली आए शक के घेरे में 

पंजाब सरकार के पेंशन डायरेक्टर थे आईएएस संजय पोपली। विजिलेंस टीम ने कुछ दिन पहले संजय पोपली को उनके चंडीगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि वह सीवरेज बोर्ड के सीईओ रहते हुए 7.3 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर एक प्रतिशत कमीशन लेते थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com