मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: जनप्रतिनिधियों ने एमएलसी चुनाव में डाले वोट

इंडिया वॉइस

लखनऊ में आज विधान परिषद के चुनाव के संपन्न किये जा रहे हैं। इस चुनाव में बीजेपी जीत का दावा कर रही है।

शेयर करें

लखनऊ, 09 अप्रैल। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए लखनऊ में वोटिंग शुरु होते ही जनप्रतिनिधियों ने अपनी भूमिका निर्वहन करते हुए वोट डाले। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधाायकों नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, आशुतोष टण्डन, योगेश शुक्ला ने भाजपा के जीत का दावा किया है।

लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा ने कहा कि 27 की 27 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। पूर्ण बहुमत की ओर हम बढ़ रहे हैं। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है, उन्होंने ही वहां पहुंचाया है। जनता को परेशान करने वाले सत्ता के बाहर है। और फिर एक बार एमएलसी चुनाव में भी बाहर हो जायेंगे।

सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता नहीं चाहती कि गुंडे माफिया एमएलसी चुनाव में भाग लें। लेकिन वे नहीं मानते है, लड़ते हैं। समाजवादी पार्टी को सभी जानते हैं, इनका काम है रुकावट डालना और गुंडा माफियाओं को जीताना। जो अब नहीं होने जा रहा। सभी की सभी सीटें भाजपा जीतेगी।

लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टण्डन ने मतदान कर मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ही विकल्प है और जीतने के लिए विकास करने की जरुरत है, जो सिर्फ भाजपा ने किया है। वोटिंग हो रही है और रिजल्ट भी अनुकूल आयेगा। बीकेटी से विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने हर वायदे को पूरा करने का प्रयास किया है। वायदे पूरा कर दिखाया है। जनता का विश्वास जीता है। एमएलसी चुनाव भी जीतेंगे।

लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी अपनी भूमिका का निर्वहन करने के बाद भाजपा के जीत का दावा किया और कहा कि वर्तमान समय में भाजपा ही जनता की पहली पसंद है। जनता के लिए पूरे विश्वास के साथ काम किया जाता है। एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ में भाजपा के अलावा दूसरे दलों के जनप्रतिनिधियों ने भी लखनऊ-उन्नाव सीट के लिए वोटिंग की है। यहां भाजपा के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान और सपा के प्रत्याशी सुनील में सीधी टक्कर बतायी जा रही है।

शेयर करें