मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
IPL

हैरी ब्रुक को हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा, मयंक और विलियम्सन भी बिके

इंडिया वॉइस

आईपीएल 2023 के लिए नीलामी की शुरुआत हो गई है. कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में जाने-पहचाने स्टार खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हो रहा है. बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों के काफी महंगे दामों में बिकने की संभावना है.

शेयर करें

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन के लिए आज कोच्चि में मिनी ऑक्शन कोच्चि में शुरू हो गया है. इस ऑक्शन के लिए कुल 405 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो कि अपनी किस्मत आजमाएंगे. इस निलामी के जरिए सभी 10 टीमें अपनी स्क्वॉड पूरा करना चाहेंगी.

इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रूक अब तक सबसे महंगे बिके हैं. 23 साल के ब्रूक को 13.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. यानी बेस प्राइस 1.5 करोड़ से करीब 9 गुना ज्यादा में। ब्रूक पहली बार IPL ऑक्शन का हिस्सा बने हैं.

मयंक अग्रवाल को भी हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा. यानी बेस प्राइस 1 करोड़ से करीब 8.2 गुना ज्यादा. इंग्लिश बैटर जो रूट और साउथ अफ्रीका के राइली रूसो नहीं बिके.

IPL की 10 टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए हैं. सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद के पास हैं. 87 प्लेयर्स खरीदे जाने हैं और 405 प्लेयर्स पर बोली लगेगी.

ब्रूक पर राजस्थान ने सारे पैसे लगा दिए, खरीदा SRH ने

हैरी ब्रूक के लिए सनराइजर्स और राजस्थान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. राजस्थान के पास 13 करोड़ रुपए का ही पर्स बचा था और उसने पूरे 13 करोड़ ब्रूक के लिए लगा दिए. लेकिन, सनराइजर्सने 13.25 करोड़ की बोली लगाकर राजस्थान को रेस से बाहर कर दिया और ब्रूक को अपने नाम कर लिया.

प्रत्येक टीम के स्क्वॉड में हो सकते हैं 18 से 25 खिलाड़ी

IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं. जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं. नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल हैं. उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है. वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है, क्योंकि उसे एक कप्तान की जरूरत है.

शेयर करें